सोमेश्वर की अमृतधारा ‘गंगा अवतरण’
गंगा भारत की समस्त नदियों में श्रेष्ठ-श्रद्धा-भक्ति व विश्वास की देवनदी है। यह अनादिकाल से पतित पावनी, मुक्तिदायिनी व मोक्ष प्रदायिनी के नाम से जानी जाती है। गंगा अपने-आप में गंगा है। यह पर्वतराज हिमालय की ज्येष्ठ पुत्री है। हिन्दुस्तान में हिन्दू संस्कृति के लोग गंगा को इसीलिए माता व देवी कहकर गंगानदी की पूजा अर्चना करते हैं। इस नदी के साथ हमारी धार्मिक मान्यताओं का भी सम्बन्ध है।
गंगा से हिमालय से अवतरण
सोमेश्वर की जटा से निकली।
माँ गंगे की अविरल धारा।।
कितना निर्मल, कितना पावन।
करे स्नान सो उतरे पारा।।
माँ गंगे की अविरल धारा।।
कितना निर्मल, कितना पावन।
करे स्नान सो उतरे पारा।।
भागीरथी वसुधा पर लाये।
कठिन तपस्या का फल पाये।।
साठ हजार सागर सुत तारे।
महापतित सब स्वर्ग सिधारे।।
कठिन तपस्या का फल पाये।।
साठ हजार सागर सुत तारे।
महापतित सब स्वर्ग सिधारे।।
श्रद्धा-भक्ति विश्वास की गंगा।
नवजीवन की दात्री गंगा।।
आत्मसिद्धि का एक सहारा।
करे स्नान सो उतरे पारा।।
नवजीवन की दात्री गंगा।।
आत्मसिद्धि का एक सहारा।
करे स्नान सो उतरे पारा।।
बिना नाव नाविक पतवारा।
भव सिन्धु से यह जग सारा।।
देव लोक से आती माता।
स्वर्ग लोक पहुँचाती माता।।
भव सिन्धु से यह जग सारा।।
देव लोक से आती माता।
स्वर्ग लोक पहुँचाती माता।।
जो गंगाजल पिये अन्तता।
सो जीव पार उतरहीं तुरंता।।
नमो नमामी मोक्ष दायिनी।
जय सुरसरि जय-जय वरदायिनी।।
सो जीव पार उतरहीं तुरंता।।
नमो नमामी मोक्ष दायिनी।
जय सुरसरि जय-जय वरदायिनी।।
मीन-मकर-कच्छप भुजंगा।
सबको मुक्ति देती माँ गंगा।।
कभी मध्य कभी रहहीं किनारा।
करे स्नान से उतरे पारा।।
सबको मुक्ति देती माँ गंगा।।
कभी मध्य कभी रहहीं किनारा।
करे स्नान से उतरे पारा।।
गंगा उतरी स्वर्ग से आयी।
शिव-शंकर की जटा समायी।।
बाहर निकसे पार न पावा।
रात-दिन कभी चैन न आवा।।
शिव-शंकर की जटा समायी।।
बाहर निकसे पार न पावा।
रात-दिन कभी चैन न आवा।।
बरसो तक लेकर जलधारा।
कभी इधर, कभी उधर किनारा।।
रही खोजती निकल न पायी।
शिव की महिमा वर्णि न जाई।।
कभी इधर, कभी उधर किनारा।।
रही खोजती निकल न पायी।
शिव की महिमा वर्णि न जाई।।
भागीरथी पुनि कियो तप भारी।
हुए प्रसन्न जगत त्रिपुरारी।।
एवमस्तु बोले नटनागर।
तब आयी गंगा वसुधा पर।।
हुए प्रसन्न जगत त्रिपुरारी।।
एवमस्तु बोले नटनागर।
तब आयी गंगा वसुधा पर।।
प्रेम-भाव सब पर दर्शाती।
तभी तो गंगा माँ कहलाती।।
देवनदी की अविरल धारा।
करे स्नान से उतरे पारा।।
तभी तो गंगा माँ कहलाती।।
देवनदी की अविरल धारा।
करे स्नान से उतरे पारा।।
हर्षित मन उर लिये तरंगा।
भागीरथी चले अनुचरी गंगा।।
कपिल मुनि के आश्रम जाकर।
नृप बोले पुनि हाथ उठाकर।।
भागीरथी चले अनुचरी गंगा।।
कपिल मुनि के आश्रम जाकर।
नृप बोले पुनि हाथ उठाकर।।
माता क्षमहु करहु निस्तारा।
अधम पतित ये दास तुम्हारा।।
हरहर करती चली कल्याणी।
संग लिये अमृत सा पानी।।
अधम पतित ये दास तुम्हारा।।
हरहर करती चली कल्याणी।
संग लिये अमृत सा पानी।।
नव जीवन सागर सुत पाकर।
मातृचरण को शीश नमाकर।।
अंत समय तजकर संसारा।
हर्षित हुए भए सब पारा।।
मातृचरण को शीश नमाकर।।
अंत समय तजकर संसारा।
हर्षित हुए भए सब पारा।।
माँ गंगे की अमर कहानी।
सुने सुनावे जो नर ज्ञानी।।
सो पावे अमृत जल धारा।
करे स्नान सो उतरे पारा।।
सुने सुनावे जो नर ज्ञानी।।
सो पावे अमृत जल धारा।
करे स्नान सो उतरे पारा।।
कलम में ऐसी ताकत भर दो।
रचना मेरी शाश्वत कर दो।।
जयगोविन्द मूढ़ मति अज्ञानी।
महिमा अमित न जाए बखानी।।
रचना मेरी शाश्वत कर दो।।
जयगोविन्द मूढ़ मति अज्ञानी।
महिमा अमित न जाए बखानी।।
हरहर गंगे! हरहर गंगे!!